Girdawari Report Rajasthan: समय के साथ आम नागरिकों को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं ऑनलाइन हो गई है। अब आप घर बैठे ही विभिन्न प्रकार की वेबसाइट और पोर्टल का उपयोग करके सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। राजस्थान सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए एक अन्य ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत की है जिसका नाम राजस्थान गिरदावरी नकल है। आज हम आपको इस आर्टिकल में इस पोर्टल के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित होगी।
Girdawari Report Rajasthan – Highlights
आर्टिकल का नाम | Girdawari Report Rajasthan |
---|---|
संबंधित राज्य | राजस्थान |
उद्देश्य | प्रदेश के नागरिकों को ऑनलाइन गिरदावरी नकल उपलब्ध कराना |
वर्तमान साल | 2023 |
गिरदावरी निकालने की प्रक्रिया | Online |
आधिकारिक एप्प | धरा एप्प |
लाभार्थी | प्रदेश के नागरिक |
Official Websites | धरा पोर्टल लिंक , जन सूचना पोर्टल |
क्या है Girdawari Report Rajasthan?
धरा गिरदावरी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है जिसे पटवारी द्वारा दो बार बनाया जाता है। इस दस्तावेज के अंदर जमीन के मालिक का नाम, खेती करने वाले के नाम, जमीन, खसरा नंबर, भूमि का प्रकार कृषि योग्य भूमि, गैर कृषि भूमि, सिंचाई के स्त्रोत, फसल का नाम, होने वाली इनकम, रेट जैसी कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं।
राजस्थान सरकार ने धारा गिरदावरी से संबंधित जानकारी देखने और उसे डाउनलोड करने के लिए डिजिटल माध्यम से सुविधा प्रदान कर दी है। इसके लिए बस आपको जन सूचना पोर्टल अथवा धरा पोर्टल पर विजिट करना होगा। जहां पर आप इस सुविधा का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
फसल गिरदावरी क्यों महत्वपूर्ण है?
सभी किसानों को फसल गिरदावरी करवाना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि कई बार किसी भी कारण से फसलें खराब हो जाती है। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। देश के किसानों को मुसीबत से बचाने के लिए राज्य सरकार ने इस होटल की शुरुआत की है। इसके माध्यम से अगर किसानों की फसल खराब हो जाती है तो उन्हें मुआवजा मिलता है। लेकिन किसानों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए फसल गिरदावरी करवाना बहुत जरूरी होता है। साथ ही मुआवजा पाने हेतु उन्हें क्लेम भी करना होता है जिससे कुछ हद तक उनके नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाती है। ऐसे में यह पोर्टल और फसल गिरदावरी बहुत ही महत्वपूर्ण है।
धरा पोर्टल के माध्यम से गिरदावरी नकल कैसे निकाले?
- सबसे पहले आपको धरा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- यहां पर होम पेज पर आपको ड्रॉपडाउन मेनू में जिले का नाम, तहसील का नाम, गांव का नाम, फसल के प्रकार जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी और उसके बाद आपको खसरा नंबर भी दर्ज करना होगा।
- उसके बाद आपको आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने संबंधित जानकारी गिरदावरी खुल जाएगी।
- यहां पर आप अपनी Girdawari Report Rajasthan Online आसानी से देख सकते हैं।
- यहां पर आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं इसका विकल्प आपको मिल जाएगा।
Girdawari Report Rajasthan Online जन सूचना पोर्टल से कैसे निकाले
- सबसे पहले आपको जन सूचना पोर्टल पर विजिट करना होगा।
- यहां पर आपको मैंने बार में Schemes के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको कुछ योजनाएं नजर आएंगे जहां पर Copy of Girdawari के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक dropdown-menu नजर आएगा जहां पर आपको
- जिला तहसील गांव फसल खसरा नंबर आधी सेलेक्ट करना है।
- उसके बाद आपको खोजें विकल्प क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आप की गिरदावरी रिपोर्ट आ जाएगी जिसे आप चाहे तो वह डाउनलोड कर सकते हैं क्या अपनी जानकारी यहां पर चेक कर सकते हैं।
Important Link
- Jan Suchna Portal – Click Here
- Dhara Portal – Click Here