Mool Niwas Praman patra 2023: घर बैठे बनवाए अपना मूल निवास प्रमाण पत्र, जाने सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan Domicile Certificate, Mool Niwas Praman patra: मूल निवास प्रमाण पत्र प्रत्येक व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। मूल निवास के बिना कई महत्वपूर्ण कार्य नहीं किए जा सकते हैं। यदि आप भी अपना मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार से अपना मूल निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। यदि आपके सरकारी जॉब लग जाती है तो वहां पर भी आपको मूल निवास कार्ड देना होता है। अब आप घर बैठे ही मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे जिसकी संपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्रदान कर दी जाएगी।

Mool Niwas Praman patra 2023 – Highlights

आर्टिकल राजस्थान मूल निवास प्रमाण-पत्र ऑनलाइन अप्लाई
आवेदन मोड़ ऑफलाइन /ऑनलाइन
साल 2023
उद्देश्य राज्य की नागरिकता
फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करे
लाभ सरकारी कार्यों में लाभ
आधिकारिक वेबसाइट jaipur.rajasthan.gov.in

Mool Niwas Praman patra क्या होता है?

यह एक ऐसा सरकारी दस्तावेज होता है जो व्यक्ति की राज्य की नागरिकता को दर्शाता है। जब हम किसी कॉलेज या स्कूल के अंदर एडमिशन लेते हैं तो वहां पर भी हमें मूल निवास देना पड़ता है। सरकारी नौकरी के लिए भी मूल निवास की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आप मूल निवास के बिना छात्रवृत्ति के लिए भी आवेदन नहीं कर सकते हैं। पहले मूल निवास बनाने के लिए बहुत चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब इसका डिजिटलीकरण कर दिया गया है। अब आप घर बैठे ही मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Mool Niwas Praman patra बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • अन्य दस्तावेज

Mool Niwas Praman patra के कार्य

  • मूल निवास प्रमाण पत्र बनवा कर आप सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि आप पर कॉलेज में अपना एडमिशन करवाते हैं तो आपको मूल निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
  • सरकारी नौकरी और छात्रवृत्ति के लिए भी आपको मूल निवास की आवश्यकता होगी।
  • मूल निवास एक ऐसा महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है जो आपकी राज्य की नागरिकता को दर्शाता है।

Mool Niwas Praman patra के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए सबसे पहले आपको अपने तहसील में जाना होगा।
  • वहां पर जाकर आपको मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म के अंदर आपसे जो भी जानकारी पूछी जा रही है वह आपको ध्यान से दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • इसके बाद फॉर्म को तहसील में ही जमा करवा दें।
  • आपके दस्तावेजों का सत्यापन हो जाने के बाद आपका मूल निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

Mool Niwas Praman patra के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले जयपुर राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज के अंदर आपको Citizen Corner के सेक्शन पर जाकर Download Forms के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • अब आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना होगा।
  • अब आपको फॉर्म के अंदर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पिता या पति का नाम, वर्तमान स्थाई पता, पिता या पति का मूल स्थान, व्यवसाय, जन्म स्थान, जन्म तिथि, शिक्षण संस्थान का नाम, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज कर देना होगा।
  • उसके बाद आपको अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो इसमें लगा देनी होगी।
  • अब आपको मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करके इसे तहसील में जाकर जमा करवा देना होगा।
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा जिसके 15 दिनों के बाद आपका मूल निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top