Mukhyamantri Rajshri Yojana: राजस्थान सरकार दे रही है राज्य की सभी बेटियों को 50000 रूपये की आर्थिक सहायता, जाने आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

Mukhyamantri Rajshri Yojana: राजस्थान सरकार अपने राज्य की बेटियों को लाभ देने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं शुरू करती है। ऐसी ही एक योजना राजस्थान सरकार ने शुरू की है जिसका नाम मुख्यमंत्री राजश्री योजना है। राज्य में जो भी लोग लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच रखते हैं इस योजना के माध्यम से उनकी सोच में बदलाव किया जाएगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

Mukhyamantri Rajshri Yojana क्या है?

2016-17 में राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा राजश्री योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से लड़कियों के जीवन स्तर में सुधार लाया जाएगा। इसी के साथ उनके स्वास्थ्य और शेक्षणिक स्तर में भी सुधार लाया जाएगा। जो लड़कियां 1 जून 2016 को या उसके बाद जन्मी है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो 6 किस्तों में दी जाएगी। राजश्री योजना बालिकाओं के प्रति लोगों की नकारात्मक सोच को दूर करने में मदद करेगी।

Overview of Mukhyamantri Rajshri Yojana

योजना का नाम Mukhyamantri Rajshri Yojana
किसने आरंभ की राजस्थान सरकार
लाभार्थी राजस्थान के नागरिक
उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना।
आधिकारिक वेबसाइट https://wcd.rajasthan.gov.in/content/wcd-cms/hi/wcd-home-page.html
साल 2023
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन
राज्य राजस्थान

Mukhyamantri Rajshri Yojana का उद्देश्य

बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दूर करके सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री राजश्री योजना का शुभारंभ किया है। राजश्री योजना के माध्यम से मातृ मृत्यु दर में भी कमी आएगी। इस योजना के माध्यम से 1 जून 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं को पूरे ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता प्राप्त करके बालिकाएं शिक्षित हो पाएंगी। इस योजना के माध्यम से राज्य में लिंगानुपात में भी सुधार आएगा और लड़का और लड़की को एक समान देखा जाएगा।

Mukhyamantri Rajshri Yojana के तहत प्रदान की जाने वाली सहायता राशि

लाभ प्रदान करने का समय लाभ की राशि
जन्म के समय ₹2500
1 वर्ष के टीकाकरण पर ₹2500
पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹4000
छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹5000
दसवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹11000
12वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹25000

Benefits and Features of Mukhyamantri Rajshri Yojana

  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना के माध्यम से बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच को खत्म किया जा सकेगा और सकारात्मक सोच को विकसित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य और शैक्षणिक स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा।
  • जो लड़कियां 1 जून 2016 या उसके बाद जन्मी है उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार बालिका के जन्म से लेकर उसकी 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए सहायता राशि प्रदान करेगी।
  • सहायता राशि बालिकाओं को 6 किस्तों में दी जाएगी।
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना के माध्यम से बालिकाएं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित होंगी।

Eligibility of Mukhyamantri Rajshri Yojana

  • जिन लड़कियों का जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद हुआ है उन्हें ही Mukhyamantri Rajshri Yojana का लाभ दिया जाएगा।
  • लड़की के माता-पिता के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।
  • केवल राजस्थान के मूलनिवासी ही Mukhyamantri Rajshri Yojana का लाभ उठा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • माता पिता का आधार कार्ड
  • माता पिता का भामाशाह कार्ड
  • बालिका का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड
  • ममता कार्ड
  • विद्यालय में प्रवेश का प्रमाण पत्र
  • दो संतानों संबंधित स्व घोषणा पत्र
  • 12वीं कक्षा की अंक तालिका
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि

Mukhyamantri Rajshri Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना में आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।

  • Mukhyamantri Rajshri Yojana में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी मित्र या अटल सेवा केंद्र पर विजिट करना होगा।
  • वहां जाकर आपको केंद्र संचालक से मुख्यमंत्री राजश्री योजना में आवेदन करने के लिए बोलना होगा।
  • इसके बाद वहां पर इस योजना के लिए आपका आवेदन फॉर्म भरा जाएगा और आपके दस्तावेजों को अपलोड किया जाएगा।
  • इसके बाद आपको एक रेफरेंस नंबर प्रदान किया जाएगा जिसे आप को सुरक्षित रख लेना है।

सारांश

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यदि आप हमारे प्रदान किए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करते हैं तो आप आसानी से इसमें आवेदन करके लाभ उठा पाएंगे। उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आया है जिसके लिए इसे लाइक, शेयर और कमेंट जरुर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top