Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की विद्यार्थी वर्ग के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। ऐसे विद्यार्थी जो घर से दूर रहकर अपने ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए सरकार ने राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत घर से दूर रहकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी मदद करती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना की पात्रता आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बताने वाले हैं।
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 – Highlights
आर्टिकल | Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 |
---|---|
साल | 2023 |
राज्य का नाम | Rajasthan |
योजना का नाम | DBT Voucher योजना |
उद्देश्य | अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए घर से दूर रह रहे अभ्यार्थी |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 1 सितम्बर 2021 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट लिंक | sje.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 क्या है
राजस्थान सरकार के साल 2021-22 के बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने राजस्थान अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के अंतर्गत आरक्षित कॉलेजों में पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थी घर से दूर रहकर अपना समय गुजार रहे होते हैं। ऐसे में सरकार उनकी हर महीने आर्थिक सहायता करती है।
इसी योजना के अंतर्गत ₹500 से लेकर ₹1500 तक की आर्थिक मदद सरकार अधिकतम 5 साल के लिए करती है। यह राशि सीधे ही विद्यार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 का उद्देश्य
ऐसी विद्यार्थी जो ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए घर से दूर रहते हैं तो उनके भोजन आवास आदि में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ₹2000 प्रति माह प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत अभ्यर्थियों को यह आर्थिक सहायता मिलती है जिससे उन्हें किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इस योजना के अंतर्गत 10 महीने तक विद्यार्थियों को यह लाभ दिया जाता है।
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 – पात्रता
अगर इस योजना के अंतर्गत आप लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कुछ पात्रता को पूरा करना होगा। जिनकी जानकारी हम आपको नीचे बता रहे हैं।
- इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के स्थाई निवासी छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाला छात्र, ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन का हो।
- इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगा।
- इस योजना के अंतर्गत हर साल सिर्फ 5000 छात्रों को ही लाभ मिलेगा जिन्होंने अपने फाइनल ईयर में 75% से अधिक अधिक प्राप्त किए हैं।
- घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र ही इस योजना के पात्र है।
- परिवार की अधिकतम आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- ओबीसी कैटेगरी के लिए यह अधिकतम 1.5 लाख रुपए है।
- EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम ₹100000 से अधिक सैलरी नहीं होनी चाहिए।
Rajasthan Ambedkar DBT Voucher Yojana 2023 – आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पास बुक
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- अंतिम वर्ष की उत्तीर्ण मार्कशीट
- स्वप्रमाणित किराये के मकान का प्रमाण पत्र/रसीद
कितनी सहायता राशि मिलती है
वर्ग का नाम | दी जाने वाली सहायता राशि |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति | 1500 रूपये |
अन्य पिछड़ा वर्ग-अति पिछड़ा वर्ग | 750 रूपये |
आर्थिक पिछड़ा वर्ग | 500 रूपये |
योजना में आवेदन कैसे करें
अगर आप राजस्थान के छात्र हैं और अपनी ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं तो आप इस योजना में आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर आवेदन करना होगा। आप चाहें तो एसएसओ राजस्थान की आईडी पर लॉगिन करके भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस योजना में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
Important Link
SSO ID Rajasthan – Click Here