Rajasthan SSO ID Login: सरकार द्वारा लगभग सभी कार्यों को ऑनलाइन कर दिया गया है। राजस्थान सरकार ने युवाओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए एसएसओ पोर्टल को लॉन्च किया है। एसएसओ पोर्टल का पूरा नाम Single Sign On है। इस पोर्टल के माध्यम से आप सरकार द्वारा जारी की गई सभी सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकते हैं। इस पोर्टल पर आप सभी योजनाओं के लिए एक ही जगह पर आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आपको बताना चाहेंगे कि इस पोर्टल का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप एसएसओ पोर्टल पर अपना अकाउंट कैसे बना सकते हैं और इसका कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
Rajasthan SSO ID क्या है?
सभी विभागों जैसे ई मित्रा, वोटर आईडी, पंचायत विभाग, राजसंपर्क और भी अन्य सरकारी सुविधाओं को सरकार द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लांच कर दिया गया है। इस प्लेटफार्म का नाम एसएसओ पोर्टल है। इसके माध्यम से आप राजस्थान से जुड़ी सभी सरकारी योजना का लाभ एक ही जगह पर ले सकते हैं। इसके अलावा यदि आप इस पोर्टल पर अपनी आईडी बना लेते हैं तो आप स्कॉलरशिप योजना, सरकारी योजना, आधार कार्ड से संबंधित कोई सा भी कार्य आसानी से कर सकते हैं।
Overview of Rajasthan SSO ID
आर्टिकल का नाम | Rajasthan SSO ID Login |
पोर्टल का नाम | Single sign on portal |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | सभी सुविधाएँ ऑनलाइन एक ही पोर्टल में उपलब्ध |
श्रेणी | राज्य सरकार |
आधिकारिक वेबसाइट | sso.rajasthan.gov.in |
Rajasthan SSO ID का उद्देश्य
सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ नागरिकों को एक ही जगह पर देने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने एसएसओ पोर्टल को लॉन्च किया है। अब नागरिकों को सरकारी योजनाओं या किसी अन्य सरकारी कार्य के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि वे अपने घर बैठे ही सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। राजस्थान सरकार ने राज्य के नागरिकों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की है।
Benefits of Rajasthan SSO ID
- एसएसओ आईडी के माध्यम से आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से किसी भी सरकारी योजना या सरकारी दस्तावेज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आपको बताना चाहेंगे कि एसएसओ पोर्टल पर आप लगभग 169 सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- पहले हमें किसी भी सरकारी कार्य योजना में आवेदन करने के लिए सीएससी केंद्रों में जाना पड़ता था लेकिन अब आप घर बैठे ही इस कार्य को पूरा कर सकते हैं।
- एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आप अपना बिजली का बिल, ऑनलाइन शॉपिंग, कॉलेज में एडमिशन, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन, सरकारी नौकरी के लिए आवेदन आदि कर सकते हैं।
- एसएसओ पोर्टल पर आप बिल्कुल निशुल्क में पंजीकरण करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
- सरकार द्वारा अब एसएसओ पोर्टल के लिए मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च कर दिया गया है जिसे आप अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इंस्टॉल कर सकते हैं।
Eligibility of Rajasthan SSO ID
जो राजस्थान के मूल निवासी हैं केवल वही एसएसओ पोर्टल पर एसएसओ आईडी बना सकते हैं।
इसके अलावा राजस्थान के व्यापारी और SPIF राज्य के सरकारी एम्प्लॉय भी एसएसओ पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Rajasthan SSO ID बनाने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?
- भामाशाह आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
- गूगल लॉगिन क्रेडेंशियल
- फेसबुक लॉगिन
- ट्वीटर लॉगिन
- राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए SIPF ID
- व्यापारियों के लिए उद्योग आधार
- BRN नंबर उद्योगों के लिए
How to create SSO ID
यदि आप भी एसएसओ आईडी बनाकर सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको एसएसओ पोर्टल की Official Website पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेट के अंदर आपको Registration का लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ विकल्प नजर आएंगे।
- आपको इनमें से किसी एक विकल्प का चयन कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज करना है।
- अब आपको एसएसओ आईडी का पासवर्ड बनाना होगा।
- इसके बाद आपको Registration के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रक्रिया के बाद आपकी एसएसओ आईडी और पासवर्ड एक्टिवेट हो जाएंगे जिसे आप को संभाल कर रखना होगा।
- अब आपको वापस एसएसओ पोर्टल के होम पेज पर जाना है।
- यहां पर आपको एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, जिला, तहसील आदि का विवरण दर्ज करके Update बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- इस प्रकार आपकी आईडी बन जाएगी।
सारांश
आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एसएसओ आईडी बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया प्रदान की है। आप एसएसओ आईडी बनाकर राजस्थान द्वारा जारी की गई सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ घर बैठे ही प्राप्त कर पाएंगे। उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल की जानकारी आपको बहुत पसंद आई है और यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। यदि ऐसा है तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट जरुर करें।
Important Links
Direct Link to Registration | Click Here |
Official website | Click Here |