Sukanya Samriddhi Yojana: इस योजना में न्यूनतम 250 रूपये का निवेश करे, मैच्योरिटी पर पाए पूरे 74 लाख रूपये

Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार ने बेटियों के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है। यह एक प्रकार की बचत योजना है जिसके तहत 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोला जाएगा जो उनके माता-पिता द्वारा खोला जा सकता है। इस अकाउंट के अंतर्गत ₹250 से लेकर ₹150000 तक का निवेश किया जा सकता है जो बेटी के भविष्य में होने वाले खर्चों की पूर्ति करने में मदद करेगा। यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Sukanya Samriddhi Yojana क्या है?

देश की सभी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से 10 साल से कम उम्र की बेटियों के माता-पिता द्वारा उसका अकाउंट खोला जाएगा और उसमें निवेश किया जाएगा। माता-पिता द्वारा किए गए निवेश पर 7.6 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा। आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही दिया जाएगा। इस योजना में बेटियों के अकाउंट में 1 वर्ष में ₹250 से लेकर अधिकतम ₹150000 तक का निवेश कर सकते हैं। 80 सी के तहत इस योजना के अंतर्गत टैक्स में भी छूट प्रदान की जाएगी। सुकन्या समृद्धि अकाउंट में केवल 15 साल तक ही निवेश करना होता है। इसके बाद उसके 6 साल तक आपको किसी भी प्रकार का निवेश नहीं करना होगा। लेकिन अकाउंट में 21 वर्ष पूरे होने तक ब्याज दर जुड़ती रहेगी। 21 साल पूरे हो जाने के बाद लाभार्थी को ब्याज सहित पूरे पैसे वापस प्रदान कर दिया जाएंगे।

Overview of Sukanya Samriddhi Yojana

योजना का नाम Sukanya Samriddhi Yojana
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी 0 से 10 वर्ष की बालिकाएं
निवेश राशि न्यूनतम 250 रुपए  अधिकतम निवेश 1.5 लाख रुपए
कुल अवधि 15 वर्ष
श्रेणी केंद्र  सरकारी योजना
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

Sukanya Samriddhi Yojana के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कुछ बदलाव किए गए हैं जिसकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है।

  • सुकन्या समृद्धि अकाउंट में प्रतिवर्ष न्यूनतम ₹250 जमा करना होता है। लेकिन यदि आप किसी कारणवश इस अकाउंट में न्यूनतम राशि जमा नहीं करवाते हैं तो आपकी
  • मैच्योरिटी राशि में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। मतलब आपको डिफॉल्ट घोषित नहीं किया जाएगा।
  • पहले इस योजना के माध्यम से एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही लाभ दिया जाता था। लेकिन अब सेक्शन 80c के तहत तीसरी बेटी को भी टैक्स बेनिफिट दिया जाएगा।
  • किसी आपातकालीन स्थिति के बाद इस अकाउंट को बंद किया जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि अकाउंट का संचालन बेटी 18 साल की पूरी होने के बाद ही कर पाएगी।
  • सुकन्या समृद्धि अकाउंट में आप नगद, चेक, ड्राफ्ट या किसी अन्य माध्यम से पैसे जमा करवा सकते हैं।

Benefits of Sukanya Samriddhi Yojana

  • Sukanya Samriddhi Yojana के माध्यम से खोले गए अकाउंट के अंदर निवेश राशि पर 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से आपको सेक्शन 80c के तहत टैक्स में छूट भी मिलेगी।
  • सुकन्या समृद्धि अकाउंट के तहत आप 1 साल में न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम ₹150000 तक का निवेश कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • सुकन्या समृद्धि योजना की मैच्योरिटी अवधि 21 साल तय की गई है लेकिन आपको 15 साल तक ही इसमें निवेश करना होता है।

Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत आने वाले बैंक

सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलने के लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे के बताए गए सरकारी बैंकों में जाकर भी सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते हैं।

  • भारतीय स्टेट बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन बैंक
  • पोस्ट ऑफिस

Eligibility of Sukanya Samriddhi Yojana

  • सुकन्या समृद्धि अकाउंट सिर्फ बालिका के नाम पर ही खोला जा सकता है।
  • एक परिवार की दो बेटियों का ही सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोला जा सकता है।
  • जिस लड़की के नाम पर अकाउंट खोला जा रहा है उसकी उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • एक बालिका का सिर्फ एक ही अकाउंट खोला जा सकता है।
  • केवल भारत के मूलनिवासी ही इस योजना के तहत अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बेटी का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Sukanya Samriddhi Account कैसे खुलवाएं?

सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।

  • सुकन्या समृद्धि अकाउंट ओपन कराने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा में विजिट करें।
  • वहां जाकर Sukanya Samriddhi Yojana का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • इसके बाद इस फॉर्म को प्रीमियम राशि के साथ वहीं पर जमा करवा दें।
  • इसके बाद आपको आवेदन की रसीद मिल जाएगी जिसे आप को सुरक्षित रख लेना है।

सारांश

आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। आप हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़कर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपना अकाउंट खुला पाएंगे। उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल की जानकारी आपको बहुत पसंद आई है। इसलिए इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top