Anganwadi Bharti 2023 के अंतर्गत निकली बंपर पदों पर भर्ती, यहाँ जाने सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया

Anganwadi Bharti 2023: प्रदेश के अंदर बहुत सारी महिलाएं आंगनवाड़ी भर्ती 2023 का इंतजार कर रही हैं। अगर आप भी उनमें से एक है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी जिलों में आंगनवाड़ी केंद्र खोलने और खाली पदों पर नियुक्ति करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिसके लिए अखबार में भी जानकारी दी गई है।

पिछले 10 से 12 सालों के अंतर्गत आंगनवाड़ी पदों पर बड़ी भर्ती का आयोजन नहीं किया गया है। इस बार आंगनवाड़ी के खाली पदों पर 50000 से भी अधिक खाली पदों को भरा जाएगा। अगर आप आंगनवाड़ी भर्ती 2023 का इंतजार कर रही है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आपको इस भर्ती से संबंधित संपूर्ण इंफॉर्मेशन के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना है।

Anganwadi Bharti 2023

राज्य बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के अंदर आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी होने वाली है। इस भर्ती के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता, सहायिका आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

पिछली बार जब आंगनवाड़ी केंद्र की भर्ती निकाली गई थी तो इसमें आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया था। लेकिन इस बार SC ST OBC समेत EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन करने पर आरक्षण का फायदा भी मिलेगा। आप बिना कोई परीक्षा दिए ही इस भर्ती के अंतर्गत आसानी से नौकरी पा सकते हैं।

अगर आप इस नौकरी में आवेदन करना चाहते हैं तो समय-समय पर इसमें आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसकी सूचना के लिए समय-समय पर हमारा आर्टिकल भी चेक करते रहे। जल्दी ही इस नौकरी से संबंधित सरकार द्वारा अपडेट जारी होने वाली है।

Anganwadi Bharti 2023 के लिए पात्रता

  • उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत सिर्फ यूपी की मूलनिवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मिनिमम 12 वीं पास होना आवश्यक है।

Anganwadi Bharti 2023 – चयन प्रक्रिया

आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत अगर आप आवेदन कर रही हैं तो आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद बिना किसी परीक्षा के इस पद पर आपको नियुक्ति मिल सकती है। इसके लिए सरकार द्वारा एक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में अगर आपका नंबर आ गया है तो आपको अपनी सभी दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। अगर आपकी यह प्रोसेस पूरी हो जाती है तो आपको आसानी से इसमें नियुक्ति मिल जाएगी।

Anganwadi Bharti 2023 – आवश्यक दस्तावेज

इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है। इसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

  • कक्षा 10वीं की अंकसूची
  • कक्षा 12वीं की अंकसूची
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • स्वयं का लिखित प्रमाण पत्र
  • आवेदक के हस्ताक्षर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Anganwadi Bharti 2023 की आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। जिसके लिए अभी तक अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की गई है। अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे हम आपको स्टेप बाय स्टेप जानकारी दे रहे हैं।

  • सबसे पहले आपको राज्य बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • जहां पर आपको होम पेज पर नई सूचना के अंतर्गत यूपी आंगनवाड़ी रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद मैं आपके सामने इस भर्ती से संबंधित एक आवेदन फॉर्म खुलेगा।
    इस आवेदन फॉर्म में आपसे जो भी जानकारी पूछी जा रही है आपको सही प्रकार से दर्ज करनी है।
  • उसके बाद आपको अपनी सभी स्कैन दस्तावेजों की कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी है।
  • अंत में आपको इस भर्ती से संबंधित आवेदन शुल्क जमा करवा देना है।
  • आवेदन करने के दौरान आपको नौकरी के स्थान का चयन भी करना होगा।
  • अंत में इस एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Leave a Comment