E-Dharti Portal क्या है? अपना खाता राजस्थान से निकाले जमीन की जानकारी

E-Dharti Portal: यदि आप राजस्थान के निवासी है और अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी घर बैठे ही प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए राजस्थान सरकार द्वारा एक पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसका नाम ई धरती पोर्टल है। आपको बताना चाहेंगे कि इस पोर्टल को अपना खाता पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है। इस पोर्टल पर विजिट करके आप घर बैठे अपनी जमीन का पूरा विवरण देख सकते हैं।

E-Dharti Portal – Highlights

आर्टिकल E-Dharti Portal
विभाग राजस्व मंडल राजस्थान
लाभार्थी राज्य के नागरिक
संचालन राज्य सरकार राजस्थान
माध्यम ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in

E-Dharti Portal क्या है?

राजस्थान के नागरिकों को अब जमीन से संबंधित विवरण जानने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए राजस्थान सरकार ने अपना खाता पोर्टल जारी कर दिया है। इस पोर्टल पर विजिट करके आप अपनी जमीन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इस पोर्टल पर आप यह भी जान पाएंगे कि जमीन का मालिक कौन है आदि। इस पोर्टल का उपयोग करके आप अपने पैसे और समय दोनों बचा सकते हैं। इस पोर्टल का उपयोग करना बहुत ही आसान है।

Apna Khata Portal का उद्देश्य

राजस्थान के सभी नागरिकों को जमीन से संबंधित जानकारी घर बैठे ही उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने अपना खाता पोर्टल शुरू किया है। अब नागरिकों को जमीन से संबंधित छोटी या बड़ी किसी भी जानकारी के लिए किसी दफ्तर या कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। वह घर बैठे ही संपूर्ण जानकारी हासिल कर पाएंगे जिससे उनके समय और पैसे दोनों बचेंगे।

Apna Khata Portal के लाभ

  • अपना खाता पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के नागरिक जमीन से जुड़ी सभी जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर पाएंगे।
  • अब राजस्थान के नागरिकों को जमीन से जुड़ी छोटी हो या बड़ी किसी भी जानकारी के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। वे घर बैठे ही जानकारी हासिल कर पाएंगे जिससे उनके पैसे और समय दोनों बचेंगे।
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक खसरा से संबंधित जानकारी, नक्शा, जमाबंदी नकल, गिरदावरी रिपोर्ट आदि महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
  • अपना खता पोर्टल के माध्यम से जमीनों पर होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।
  • यदि आप इस पोर्टल का उपयोग करते हैं तो आपकी जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर पाएगा।

अपना खाता पोर्टल पर जमाबंदी नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले अपना खाता पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज के अंदर अपने जिले का चयन करें।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको तहसील का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने गांव के नाम का पहला अक्षर चुनना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर गांव के नाम की लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी और उसमें पिन कोड संख्या भी प्रदर्शित होगी।
  • इसमें से आपको अपने गांव का चयन करना होगा इसके पश्चात आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज में आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जमाबंदी का पूरा विवरण प्रदर्शित हो जाएगा।

भू नक्शा कैसे डाउनलोड करें?

  • भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भू नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा।
  • होम पेज के अंदर आपको जिला, तहसील, हल्का और गांव का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको खसरा नंबर पर क्लिक करना होगा जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर नक्शा प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां पर आप प्रिंट के बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

Leave a Comment